कोई छंटनी नहीं, समय पर वेतन: Danube Group के चेयरमैन रिज़वान साजन ने भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद अपने 6,000 से भी ज़्यादा कर्मचारियों को आश्वासन दिया

Business Wire India

ऐसे समय में, जब अमेरिकाइज़राइलईरान के बीच चल रहा संघर्ष भूराजनीतिक और आर्थिक वास्तविकताओं को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है, इस पूरे क्षेत्र में व्यवसायों की परीक्षा हो रही है कि वे हालात के मुताबिक खुद को ढालने और उन्हें झेलने की क्षमता रखते हैं या नहीं इन परिस्थितियों में, Danube Group के फ़ाउंडर और चेयरमैन रिज़वान साजन अपने कर्मचारियों के साथ मज़बूती से खड़े होकर लीडरशिप की एक शानदार मिसाल पेश कर रहे हैं।

मंगलवार को, साजन ने Instagram पर यह घोषणा की कि कंपनी किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करेगी। उन्होंने कहा,मैंने पहले भी कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना किया है, जिसमें इराक द्वारा कुवैत पर आक्रमण से लेकर साल 2008 का वित्तीय संकट और COVID-19 महामारी का दौर शामिल है। इन सबके बावजूद, हमने हमेशा पहले से ज़्यादा मज़बूत होकर वापसी की है और मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे। महामारी के दौरान, मैंने यह वादा किया था कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा और मैंने अपना वह वादा निभाया। इसी तरह, इस बार भी Danube Group में किसी की छंटनी नहीं की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे 6,000 से भी ज़्यादा कर्मचारी सिर्फ़ कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे हमारे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने Danube Group को आज के इस मुकाम तक पहुँचाने में मदद की है। ऐसे समय में, हम उसी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े हैं। सभी वेतन समय पर दिए जाएँगे और हम अपने क्लाइंट और ग्राहकों की सेवा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

इतने सालों में, Danube Group ने एक विविधतापूर्ण और चुस्त स्ट्रक्चर विकसित किया है, जो निर्माण सामग्री, रियल एस्टेट और घरेलू समाधानों तक फैला हुआ है। इन सबकी बदौलत ही यह ग्रुप बाज़ार की बदलती परिस्थितियों पर असरदार ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो पाया है।

दरअसल, Danube Properties ने हाल ही में प्रीमियम टाउनहाउस और विला वाला अपना पहला बड़े पैमाने का इंटिग्रेटेड कम्युनिटी Greenz by Danube लॉन्च किया है, जिसकी कीमतें AED 3.5 मिलियन से शुरू होती हैं और इसके साथ ही कंपनी ने अपना मशहूर 1% मासिक पेमेंट प्लान भी पेश किया है, जिसे निवेशकों और घर खरीदने वालों, दोनों से ही काफ़ी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

कंपनी काम पूरा करने पर ज़ोर दे रही है, ताकि प्रोजेक्ट समय पर डिलीवर हो और किए गए सभी वादे पूरे हो सकें। मौजूदा भूराजनीतिक चुनौतियों से निपटते हुए, Danube Group सिर्फ़ अपनी स्थिति को बनाए हुए है, बल्कि उसे और भी मज़बूत बना रहा हैजो यह दर्शाता है कि मज़बूत बुनियादी सिद्धांत और निर्णायक लीडरशिप अनिश्चितता को निरंतर प्रगति में बदल सकती हैं।

 

Danube Properties का परिचय

Danube Properties, Danube Group की एक सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना 1993 में रिज़वान साजन ने की थी। यह यूएई के अग्रणी निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। 1% पेमेंट प्लान की शुरुआत करने के लिए जानी जाने वाली यह कंपनी 40 से भी ज़्यादा लाइफ़स्टाइल सुविधाओं के साथ फ़ुली फ़र्निश्ड अपार्टमेंट्स की सौगात पेश कर रही है और कंस्ट्रक्शन की बेहतरीन गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के मामले में इसका रिकॉर्ड शानदार है।

 

Source: AETOSWire

 

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260406801901/en

 

संपर्क जानकारी:

अविनाश लोहाना

enquiry@danubeproperties.ae

+9718005757